फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर के किनारे महिला का शव बरामद, तीन दिन से थी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धार्मिक स्थल सन्निहित सरोवर के किनारे वीरवार शाम को एक महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान बीड़ मथाना गांव निवासी शीला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने उन्हें बताया है कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और पिछले तीन दिनों से घर से बिना बताए कही चली गई थी, जिसे काफी अपने स्तर पर खोजा भी गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला पिछले दो दिनों से सन्निहित सरोवर और उसके आसपास के क्षेत्रों में अकेली घूमती हुई देखी गई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और शव की पहचान सुनिश्चित कराई, इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें