फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारकंडा बांध के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव, चेहरे को कुत्तों ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसा। रोहटी के पास मारकंडा बांध पर झाड़ियों के बीच से एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसके चेहरे को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना झांसा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को देर शाम मारकंडा बांध के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। कुत्तों के नोंचने के कारण शव का सिर व चेहरा बुरी तरह से खराब हो चुका है। चेहरे की हड्डियां बाहर दिख रही है। प्राथमिक जांच से महिला की उम्र 30 साल के करीब लग रही है। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। महिला ने जींस और टी-शर्ट डाली हुई थी। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार को चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से महिला की मौत की वजह उजागर होगी कि महिला की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें