कुरुक्षेत्र। शहर में महिला को बहलाकर दो युवक उसकी बालियां व चांदी की चेन लेकर फरार हो गए। महिला घर से बाजार में सामान लेने आई थी। वहीं, कच्चे घेर में बाइक पर आए दो युवक फड़ी वाले से साढ़े तीन हजार रुपये छीन ले गए।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में रानी निवासी श्याम काॅलोनी ने बताया कि वह शाम करीब सवा छह बजे मुख्य बाजार से सामान लेने के लिए छोटा हनुमान मंदिर नजदीक सब्जी मंडी आई थी। यहां दो युवक उसके पास आए और उसे बहलाकर अपने साथ ले गए। वह उनकी बातों में आकर उनके साथ चली गई। एटीएम वाली गली में पहुंची तो दोनों युवक उसके कानों की बालियां व तीन तोले चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए।
उधर, कीर्ति नगर निवासी बच्चन बेग ने बताया कि वह लोहड़ी के सीजन में मूंगफली व गजक बेचने का काम करता है। उसने शहर में कच्चे घेर सहित दो जगह मूंगफली व गजक की फड़ी लगा रखी है। कच्चे घेर में लगी फड़ी पर उसका भतीजा आलिव बैठा था। रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक स्कूटी पर आए। युवक उसके भतीजे आलिव को चाकू दिखाकर दिनभर की कमाई के करीब साढ़े तीन हजार रुपये छीन ले गए।
दुकान से चुराए टायर ः थाना सदर में दर्ज शिकायत में सौरव निवासी मथाना ने बताया कि उसने लाडवा रोड पर एक पेट्रोल पंप मथाना के पास टायर पंचर की दुकान कर रखी है। वह रात करीब सवा आठ बजे अपनी दुकान को लॉक करके अपने घर आ गया था। अगली सुबह करीब नौ बजे दुकान का ताला खोला तो चोर उसकी दुकान की दीवार तोड़कर तीन नए और करीब 10 पुराने टायर चोरी कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।