संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में गश्त बढ़ाने के लिए आदेश भी जारी किए।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस अधिकारी चोरी, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस, एक्साइज एक्ट, छीनाझपटी व धोखाधड़ी की वारदात पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। कबूतरबाजी व साइबर धोखाधड़ी के मामले में गहनता से जांच कर आरोपियों गिरफ्तार करने के आदेश दिए। कबूतरबाजी पर शिकंजा कसने के लिए मोबाइल नंबर 80530-03400 जारी किया गया है। इस नंबर पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की सूचना दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण व शराब बंदी पर लगाम लगाने में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में अपराध पर नियंत्रण व शराबबंदी कानून को सफलतापूर्वक लागू करना सबकी जिम्मेवारी होगी। गणतंत्र दिवस पर चौकस रहें और संदिग्धों पर नजर रखें। उन्होंने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से लंबित वारंट, उसके निष्पादन तथा मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी भी ली। सभी वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, सीआईए-एक व दो के प्रभारी, प्रवाचक विशाल कुमार, महेंद्र कुमार, प्रवीन कौर, कुलदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।