फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हबाना गांव में महिला ने लगाया फंदा

Sun, 30 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। थाना क्षेत्र के हबाना गांव में शुक्रवार देर रात को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपने जीवन को लील लिया। मृतक की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। मुस्कान के कुछ समय पहले ही दूसरे धर्म के अभय से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया।
मृतक के भाई अब्बास खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि पति अजय द्वारा मृतका को अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। साथ ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। लगातार प्रताडऩा से तंग आकर मुस्कान ने शुक्रवार को अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम नागरिक अस्पताल शाहाबाद पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटॉप, दो डायरी व एक पेपर शीट आदि बरामद कर पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्बास खान की शिकायत के आधार पर थाना शाहाबाद पुलिस ने धारा 80, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शाहाबाद थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगाए गए आरोप गंभीर पाए गए हैं, जिसके बाद मृतका के पति अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें