कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत जिन किसानों ने कृषि यंत्रों के बिल 30 नवंबर तक विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिये है, उन सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कमेटी करेगी। उप कृषि निदेशक कुरुक्षेत्र डॉ.कर्मचंद ने बताया कि कृषि निदेशालय के निर्देशानुसार पूरे राज्य में कृषि यंत्र अनुसार भौतिक सत्यापन हेतु एक ही दिन नियत किया गया है। सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन दो दिसंबर को, स्ट्रा-बेलर, हे-रेक तथा रोटरी स्लेशर तीन दिसंबर को और अन्य यंत्र जैसे जीरो ड्रील, लोडर, स्ट्रा-चोपर, मल्चर, कंबाईन एसएमएस, रिर्वसीबल प्लो इत्यादि का भौतिक सत्यापन चार दिसंबर को किया जाएगा। संवाद