फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंस्टाग्राम पर युवक से संपर्क के बाद महिला लापता

Sun, 22 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर क्षेत्र में एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने जम्मू से शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी इंस्टाग्राम पर एक युवक से नियमित संपर्क में थी। एक बार पति ने मोबाइल पर बातचीत करते पकड़ा था तब महिला ने माफी मांगी और ऐसा न दोहराने का वादा किया था।
शिकायत के अनुसार 1 मार्च को महिला अपने थाना सदर के एक गांव में अपने मायके आई थी। 17 मार्च को वह अचानक अपने कपड़े लेकर घर से निकल गई और दो छोटे बच्चों को वहीं छोड़ गई। परिवार ने आसपास, रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला का मोबाइल बंद है। परिवार का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर संपर्क में रहने वाला युवक ही उसे बहला-फुसलाकर ले गया है और उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है। मामले की हर संभावित एंगल से गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें