फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला ने पुलिसकर्मी से 25.70 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने एक पुलिसकर्मी को अपना निशाना बनाते हुए अंबाला जिले में तैनात जवान सोहन लाल से फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर 25 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने शुरुआत में मुनाफा दिखाकर विश्वास जीता लेकिन रुपये निकालने पर अकाउंट बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनकी फेसबुक आईडी पर निशा अग्रवाल नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच चेट शुरू हुई, जो बाद में व्हाट्सएप पर जारी रही। निशा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के बारे में बताया और कम निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया।
झांसे में आकर सोहन ने कंपनी में खाता खुलवाया। उन्होंने पहले 45 हजार, फिर 1 दिसंबर को 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए। शुरुआती दिनों में खाते में मुनाफा दिखाया गया। बाद में उन्होंने चेक से पांच लाख, 22 दिसंबर को 10 लाख, 29 दिसंबर को 3.45 लाख और पत्नी के खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुल 25.70 लाख रुपये निवेश करवाए गए।
विज्ञापन

ठगों ने वॉलेट में दो करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया। मुनाफा निकालने की कोशिश पर रुपये नहीं निकले। निशा से संपर्क करने पर 55 लाख रुपये टैक्स भरने का दबाव बनाया गया। मना करने पर खाता बंद कर दिया गया और फेसबुक-व्हाट्सएप नंबर बंद हो गए।
पुलिस ने साइबर क्राइम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम के प्रभारी महेश कुमार ने बताया ठगी के रुपये जिन खातों में गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से ऑनलाइन निवेश से पहले सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें