फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेधाविन् में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारियों ने जीते कई पुरस्कार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रबंधकों के साथ विजेता छात्र।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चमनवाटिका कन्या गुरुकुल अंबाला में मंगलवार को हुई अंतर्गुरुकुलीय मेधाविन् प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते। आरव गौतम, चिराग कटारिया, यशवर्धन ठाकुर और रिशु कुमार के ग्रुप ओजस ने ज्येष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि वैदिक विद्वान डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार और प्रधानाचार्या सोनाली शर्मा ने विजेताओं की सराहना की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र, द गुरुकुल नीलोखेड़ी, द गुरुकुल ज्योतिसर, आर्यकुलम् नीलोखेड़ी और चमन वाटिका गुरुकुल के छात्र और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतर्गुरुकुलीय मेधाविन् प्रतियोगिता में मूल्यबोध पुस्तक के पाठ्यक्रम से मंत्र व श्लोक, विभिन्न सूक्त, सस्वर वेदपाठ और भाषण व कविता के माध्यम से सभी बालक व बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता कुल चार चरणों में आयोजित की गई और सभी प्रतिभागी बालक व बालिकाओं ने सस्वर वेदपाठ, मंत्रों के भावार्थ व गीतों के सुमधुर गायन से निर्णायक मंडल व मुख्य अतिथियों का मन मोह लिया।

गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने सभी विजेता छात्रों और प्रतियोगिता की तैयारी करवाने वाले संस्कृत अध्यापक सत्यव्रत आर्य, सुनील आर्य व बलवन्त को भी छात्रों की सफलता पर बधाई दी। निदेशक ने बताया कि गुरुकुल के छात्र अक्षत आर्य, प्रत्यूष, कार्तिक, सिद्धार्थ, अक्षत, सक्षम, कनिष्क और दिव्यम ने भी अलग-अलग आयुवर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा मनीषपाल, आदित्य, निश्चय और रिषभ को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें