कोरोना के सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : Kurukshetra
जिले में 236 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है, जबकि 134 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5645 तक पहुंच चुका है। इनमें से 4913 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब तक 92 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना के 641 एक्टिव केस है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक लिए गए 81178 में से 75030 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच के लिए इस जिले से अब तक 81178 में से 75030 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।