फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में खस्ताहाल सड़क पर गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की खस्ताहाल सड़कें लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बुधवार को भी कृष्णा नगर गामड़ी में बारिश के दौरान जलमग्न हुई खस्ताहाल सड़क पर गिरने से करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त कृष्णा नगर गामड़ी वासी सावित्री देवी के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। कृष्णा नगर गामड़ी वासी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसकी माता सावित्री देवी घर से बाहर बंधी हुई कटड़ी को खोलने गई थी। जैसे ही उसकी माता घर से बाहर निकली तो अचानक खस्ताहाल सड़क पर गिर गई। सिर में चोट आने के कारण वे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी माता की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। यहां पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। राजेश ने बताया कि सड़क पर पिछले लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें आज तक दुरुस्त नहीं किया गया।
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि मानसून की पहली बारिश ने ही कुरुक्षेत्र के विकास के दावों की पोल खोल दी है। कहा कि पानी की निकासी न होने के कारण जहां दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं, गामड़ी रोड पर सड़क की खस्ता हालत होने के कारण गिरकर एक महिला की मौत हो गई। सरकार और प्रशासन को इन खस्ताहाल सड़कों की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें