फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रख रखाव के लिए सरकार देगी 2500 रुपये प्रति माह पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के संरक्षण, प्रबंधन, पुन उपयोग, रिचार्ज और रिसाइक्लिंग पर बल देने के लिए प्रदेश सरकार ने आगामी 2 वर्षों (2021-23) को जल द्विवार्षिक के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यही नहीं, जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में एक सतत जल संसाधन प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन एवं प्रबंधन) प्राधिकरण का गठन किया है। साथ ही प्रदेश के तालाबों के माध्यम से गांव में भूजल स्तर में सुधार लाने और बरसाती पानी का संरक्षण करने के उद्देश्य से तालाबों के समूचे विकास कार्य के समन्वय और निगरानी के लिए हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण को नोडल एजेंसी भी बनाया है। यह कहना है थानेसर विधायक सुभाष सुधा का।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि प्राण वायू देवता योजना के तहत 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के रखरखाव के लिए 2500 रुपये प्रति वर्ष प्रति पेड़ पेंशन भी दी जाएगी। इसमें बुढ़ापा सम्मान पेंशन के अनुसार हर वर्ष बढ़ोत्तरी भी होगी। पर्यावरण संरक्षण और वायु में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए एक वर्ष में 3 करोड़ पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। कहा कि राज्य सरकार जल बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इस सीजन में सरकार ने अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें