फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के नीचे सिर कुचले जाने से महिला की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव शरीफगढ़ के नजदीक बाइक सवार महिला की डंपर के नीचे सिर कुचले जाने से मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह वासी कोंकपुर (अंबाला) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कोंकपुर वासी सुखदेव सिंह ने कहा कि वह पत्नी अमरजीत कौर के साथ बाइक पर अपने घर से गांव कौलापुर के लिए चले थे। गांव शरीफगढ़ के पास जीटी रोड पर पीछे आए तेज डंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसी दौरान डंपर उसकी पत्नी के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें