फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व साढ़ू को झूठे केस में फंसाने के लिए रची अपने अपह्रण की साजिश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और साढ़ू को फंसाने के लिए दोस्त संग मिलकर रची थी अपने अपहरण की साजिश
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पत्नी और साढ़ू को फंसाने के लिए झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घरेलू कलह के चलते पत्नी व साढ़ू के खिलाफ अपहरण, नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट करने का षड्यंत्र रचकर झूठा मामला दर्ज कराया था। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह पुत्र चांदीराम वासी गांव शाहपुर व सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र सिंदर सिंह वासी ककेड़ी हाल वासी कांगथली (कैथल) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि जरनैल सिंह ने पुलिस को दिये बयान में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसकी वर्ष 2004 में शादी निर्मला के साथ हुई थी। उसकी पत्नी के उसके साढू मंगता राम वासी सींह (कैथल) हाल वासी पूजा कालोनी पिहोवा के साथ अवैध संबंध हैं। वे दोनों हर रोज उसे तड़पा कर मारने की धमकियां दे रहे, जिससे आहत होकर वह पुर्तगाल चला गया था। 26 सितंबर को वह पुर्तगाल से अपने घर आ गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी निर्मला व साढू़ उससे रंजिश रखने लगे थे। 28 नवम्बर को उसका साढू़ मंगता राम अपनी पत्नी के साथ उसके घर पर आया था। अगले दिन वह पैदल ही पिहोवा की तरफ आ रहा था। जब वह हमीरा फार्म श्मशान घाट के पास पहुंचा तो पीछे आई एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में सवार उसके साढू़ ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे गाड़ी में खींच लिया तथा उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके साढ़ू ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। जब उसे होश आया तो वह मोरथली बस अड्डे के पास ड्रेन के पुल के पास अर्धनग्न अवस्था में था तथा उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे। सूचना पाकर पुलिस उसे पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले गयी, जहां परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण करके, बंधक बनाने, नशीला पदार्थ सुंघाने, मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गहनता से जांच करने पर पाया कि शिकायतकर्ता ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी तथा साढू़ को फंसाने के लिए अपहरण, नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट करने का षड्यंत्र रचकर झूठा मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार की लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया इस मामले में उसके साथ सुखदेव सिंह भी शामिल था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सुखदेव सिंह को गिरफ्तार करके दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें