फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-13 में मंगलवार को जिला स्तरीय रीडिंग प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कहानी लेखन, वर्तिनी, वाद-विवाद, क्विजोन टेन्सेस और कविता लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में जिला के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन दो वर्गों में कक्षा छठी से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से 12वीं में किया गया। प्राचार्य डाइट पलवल एवं जिला परियोजना संयोजक रोहतास वर्मा ने कहा कि भाषाई कौशल के विकास से न केवल परीक्षा परिणाम बेहतर होते हैं बल्कि बच्चों के मनोबल व आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, संप्रेषण कला, व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है और अधिगम स्तर तथा शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
प्रतियोगिताओं की नोडल अधिकारी डाॅ. कृष्णा कुमारी सहायक परियोजना संयोजक ने बताया कि प्रति वर्ष हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में विद्यालय, खंड एवं जिला स्तर पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी पांचों खंडों के 205 विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। मंगलवार को जिन प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया उन्हें प्रमाणपत्र तथा इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें