फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कीमों का लेंगे लाभ, सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय

Sun, 26 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते हरियाणा प्राइवेट नॉन-टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हरियाणा प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन की बैठक शनिवार को भगवान परशुराम कॉलेज में हुई। इसकी अध्यक्षता उप-प्रधान हरि सिंह ने की। बैठक का संचालन करते हुए कोषाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने नॉन टीचिंग इंप्लाइज की मांगों, समस्याएं, एजेंडे से सभी उपस्थित कर्मचारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, इनमें बड़े तौर पर जिला प्रधानों को नियुक्त करने बारे विचार प्रस्तुति किए गए। बैठक में प्रत्येक सदस्य से 2015-16 के लिए 100 रुपये प्रतिवर्ष चंदा एकत्रित करना, ग्रुप सी व डी के कर्मियों को अंतरिम राहत लेने, संशोधित वेतनमान लेने, एनपीएस स्कीम को पूर्णत: लागू कराने, ई सेलरी सिस्टम के माध्यम से सैलरी लेने आदि मुद्दों पर बातचीत हुई।

उप-प्रधान हरि सिंह ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद इन सभी स्कीमों का लाभ लेने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। इसके साथ ही संघ की सभी मांगों पर कार्यवाही के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिला जाए। इस अवसर पर महासचिव सोहन लाल, कोषाध्यक्ष सतपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, मुकेश शर्मा, रणजीत सिंह, संगठन सचिव सुरेश वर्मा, पैेस सचिव एवं जिला प्रधान मुकेश शर्मा, सतपाल शर्मा, ऋषिकांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अंकुश शर्मा, अनिल पराशर, राजेश कुमार तथा अनुराधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें