फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसके सिर सजेगा जिला बार एसो. के प्रधान का ताज, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की चौधर का ताज इस बार किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना और उसके उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे। एसोसिएशन के 52वें प्रधान के लिए 1665 मतदाता मतदान करेंगे, जिसके लिए बार रूम में ही दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव बैलेट पेपर से ही कराया जाएगा। हालांकि इस बार चुनाव ईवीएम के जरिए कराने जाने की मांग उठाई गई थी लेकिन यह स्वीकार नहीं की गई। प्रधान पद के लिए इस बार दो ही प्रत्याशी धर्मेंद्र अत्री व सहदेव रढ़ाण मैदान में हैं, जिनके बीच कांटे की टक्कर है। दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और अपनी-अपनी तरफ से घोषणा पत्र भी जारी किया है। धर्मेंद्र अत्री प्रधान पद के लिए पिछले साल भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। प्रधान ही नहीं अन्य पदों को लेकर सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर बने थे पहले प्रधान ःबता दें कि साल 1973-74 से जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की शुरुआत हुई, जिसके प्रथम प्रधान रणवीर सिंह बने थे। अब तक इस पद पर रहकर 51 प्रधान जिला बार एसोसिएशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर चुके हैं। जब से बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई है, आज तक बैलेट पेपर से ही चुनाव कराए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें