फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कौन जीतेगा धर्मनगरी का सियासी रण, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की सियासी महाभारत में किसके सिर ताज सजेगा और किसके सपने टूटेंगे, यह आज की मतगणना से तय हो जाएगा। साथ ही यह भी तय होगा कि कुरुक्षेत्र के सियासी रण में कौरव और पांडव कौन हैं। कारण कि भाजपा और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की ओर से सियासी युद्ध में एक दूसरे को कौरवों की सेना बताया जाता रहा है। इससे पहले सभी प्रत्याशियों और प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए देर रात तक आवश्यक तैयारियां और चरचा की गईं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में इस बार पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से भाजपा, इंडिया गठबंधन, इनेलो सहित प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के अलावा 16 आजाद प्रत्याशी भी शामिल हैं। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के नवीन जिंदल, इंडिया गठबंधन के तहत आप प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता, इनेलो के अभय चौटाला के बीच ही माना जा रहा है। इन तीनों के अलावा अन्य प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं।


ऐसे में एक ओर जहां मतगणना के लिए जिला प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा, वहीं एजेंटों के साथ प्रत्याशियों ने भी घंटों बैठक की। मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी न रहे और निष्पक्षता रहे, इसके लिए प्रशासन के साथ ही प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन


मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी : शांतनु शर्मा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि मतगणना मंगलवार प्रात: आठ बजे शुरू होगी। मतगणना कार्य कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केंद्र व शूटिंग हाल में बनाए गए मतगणना सेंटरों पर होगा। मतगणना प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।


जनता दे चुकी जनादेश, हमारी जीत पक्की : डॉ सुशील गुप्ता
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि जनता ने 25 मई को मतदान कर अपना जनादेश दे दिया है। बस अब परिणाम बाकी है और पूरी उम्मीद है कि जीत इंडिया गठबंधन की होगी। कुरुक्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत तय है। चुनाव प्रचार के दौरान जब जनता के बीच गए तो उसी समय हर मतदाता का मन बना हुआ था कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। ऐसे में भाजपा अपनी हार से डरी हुई है। हम जनता का आभार व्यक्त करते हैं।


कुरुक्षेत्र ही नहीं पूरे देश में भाजपा की होगी जीत : नवीन जिंदल
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का कहना है कि कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश की जनता ने फिर से भाजपा को सत्ता में लाने व नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन चुनाव से पहले ही बना लिया था। पूरे बहुमत के साथ भाजपा फिर से सत्ता में आएगी तो 400 पार का नारा भी पूरा होगा। उन्होंने कुरुक्षेत्र की जनता का आभार जताया और कहा कि पूरे चुनाव के दौरान हर नागरिक ने भरपूर सहयोग व सम्मान दिया है।
विज्ञापन






चुनाव मैदान में ये हैं प्रत्याशी
पार्टी प्रत्याशी
इनेलो अभय चौटाला
भाजपा नवीन जिंदल
आप-डॉ सुशील कुमार गुप्ता
बसपा दीपक मेहरा
जजपा पाला राम
एकम सनातन भारत दल महावीर सिंह
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) सतबीर
समता पार्टी नरेश कुमार
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) खजान सिंह
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) इंदरजीत काम्बोज
लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी सतनाम
राष्ट्रीय गरीब दल प्रदीप सैनी
भारतीय आशा पार्टी सतीश कुमार
ग्लोबल रिपिब्लिकन पार्टी ओम प्रकाश इंदल
आजाद अनिल
आजादअश्वनी शर्मा हरितवाल
आजादफूल सिंह
आजाद वरूण गुप्ता
आजाद जयप्रकाश शर्मा
आजादजय कुमार
आजाद पताशो देवी
आजाद रमेश चंद्र खटकर
आजादअमित मलिक
आजाद सेवा सिंह
आजाद महेश चंद
आजाद मंगत राम
आजाद रामदिया
आजाद विशाल कुमार
आजाद सुरेन्द्र चहल
आजाद सन्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें