फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आम आदमी पार्टी का कौन होगा अगला जिलाध्यक्ष, सोमवार को होगा मंथन

Sun, 26 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी की शनिवार को जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इसके साथ ही नया जिलाध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई।पार्टी की ओर से महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी डॉ रजनीश जैन को नया प्रधान चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को मंथन करेंगी। इसके बाद ही अगले जिला प्रधान का नाम तय किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में पार्टी से शुरू से ही जुड़े रहे एवं प्रदेश संयुक्त सचिव विशाल खुब्बड़ पिछले कईं वर्षों से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। उन्हें पार्टी बनने के साथ ही वर्ष 2012 में जिलाध्यक्ष बनाया गया था और वर्ष 2020 तक रहे। इसके बाद करीब एक साल तक मेवा राम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन उसके बाद फिर विशाल खुब्बड़ को ही जिलाध्यक्ष बना दिया गया था। विशाल खुब्बड़ का कहना है कि शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कैथल में थी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता कर रहे थे। इसी बैठक में ही सोनीपत व कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी भंग करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें