फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
लाडवा। काजल । फाइल फोटो
विज्ञापन
लाडवा/कुरुक्षेत्र। गांव बपदा में 21 वर्षीय छह माह की गर्भवती काजल ने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ के अगले ही दिन कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


काजल अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी जिसमें एक भाई और दो बहनें हैं। 22 अक्तूबर 2024 को उसकी शादी बपदा गांव के निवासी मनीष के साथ हुई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में करनाल के पिंगली निवासी बब्लू ने बताया कि वीरवार को भैया दूज पर वह बहन काजल के पास आया हुआ था। काजल ने बताया था कि उसके पति मनीष, सास, देवर रामकुमार, देवरानी और पति का मामा उसके साथ मारपीट और दहेज के लिए परेशान करते हैं। वह दोनों को समझा कर दूसरी बहन के पास कुरुक्षेत्र चला गया था।
विज्ञापन

मृतका की बहन कोमल ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से मनीष शराब पीकर काजल के साथ मारपीट करता था। घटना से एक दिन पहले काजल ने फोन पर बताया था कि मनीष ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। काजल ने उसे ले जाने की गुहार लगाई, यह कहते हुए कि उसकी जान को खतरा है। कोमल ने यह भी आरोप लगाया कि शादी से पहले मनीष के परिजनों ने टेंट की दुकान के बारे में झूठ बोला जबकि वह उस दुकान पर काम करता था।
ससुराल पक्ष वालों ने आरोपों को बताया निराधार

काजल की सास सरोज ने मायके पक्ष के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि न तो काजल के साथ मारपीट हुई और न ही उसे तंग किया गया। काजल दिनभर अपने कमरे में रहती थी और घरेलू काम नहीं करती थी। आरोप लगाया कि भैया दूज पर काजल का भाई बब्लू आया था और उसने काजल को आत्महत्या के लिए उकसाया ताकि ससुराल वालों को फंसाया जा सके। मनीष ने बताया कि वह काम से लौटा तो काजल को फंदे पर लटका पाया। दरवाजा तोड़कर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।
नई बाइक लेने की कर रहा था मांग : बब्लू
मृतका के भाई बब्लू ने बताया कि उसका जीजा मनीष नई बाइक की मांग कर रहा था। इस कारण घर में हर रोज झगड़ा होता था। जब नहीं माना तो उसने अपने दूसरे जीजा से पुरानी बाइक खरीदकर मनीष को लगभग डेढ़ माह पहले ही दी थी। इसके बावजूद नई बाइक की मांग करता रहा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य : जानपाल
थाना प्रभारी जानपाल सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी हाउस में रखा गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत पति व सास सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें