फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण मास त्रयोदशी पर संगमेश्वर महादेव मंदिर स्थित शिवलिंग पर लिपटे नाग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में शिवलिंग से लिपटा नाग। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
श्रावण मास की त्रयोदशी की सुबह संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में शिवलिंग पर अचानक एक नाग आकर लिपट गया। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसकी भनक लगते ही श्रद्धालु मंदिर में एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते शिवलिंग पर नाग लिपटने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल से भी वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। किसी ने इसे भोले की महिमा तो किसी ने चमत्कार करार दिया।
विज्ञापन

मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह चार बजे आरती करने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। आरती करने के बाद संत-महात्मा अपने-अपने कक्ष में चले गए, जिसके बाद कुछ श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो देखा एक नाग शिवलिंग पर लिपटा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत मंदिर के साधुओं को दी। उसके बाद सभी दर्शनों के लिए गर्भ गृह में पहुंच गए। यहां नाग देवता काफी देर तक शिवलिंग पर ही लिपटे रहे। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना को बंद कर दिया गया ताकि नाग देवता को नुकसान न हो। बाद में भीड़ को बढ़ता देख नाग वापस समाधि की ओर चला गया और देखते ही देखते वहां से खेतों की ओर निकल गया।
अक्सर आते हैं नाग देवता
मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि नाग अक्सर शिवलिंग पर आते रहते हैं, लेकिन आने का कोई दिन या समय निश्चित नहीं है। उन्होंने बताया कि भोले की कृपा से आज तक नाग देवता ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें