फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू घोटाले के आरोपी पुलिस रिमांड पर

Wed, 30 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
गेंहू घोटाले के आरोपी पुलिस रिमांड पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा गेंहू घोटाला कर सरकार को साढ़े 3 करोड़ रुपए का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। जानकारी देते हुए डीएसपी चन्द्रपाल ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी घनश्याम सिंह ने 18 मार्च 2016 को थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें सूचना मिली थी कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 2 अधिकारियों नरेश कुमार निरीक्षक व हरजीत सिंह संधू एएफएसओ ने करोड़ों रुपए का गेहूं घोटाला किया है।
विज्ञापन


इस घोटाले की जांच के लिए कैथल के एएफएसओ सतीश सेतिया, करनाल के निरीक्षक ईश्वर सिंह, कैथल के उप निरीक्षक धर्मपाल व अंबाला के एचए विनोद सैनी की पीवी टीम का गठन किया गया था लेकिन जांच टीम ने भी गेहूं स्टाक के गबन बारे गलत रिपोर्ट पेश करके गबन को छुपाने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने विभाग की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को 6 आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है ताकि इस पूरे घोटाले की तह तक जाकर पूरे घोटाले की सच्चाई का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस घोटाले में शामिल 7वें आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें