फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाबैन अनाजमंडी में गेहूं की आवक हुई तेज

विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी में गेहूं की लोडिंग करते हुए श्रमिक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बाबैन। बाबैन की अनाजमंडी में गेहूं की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार तक मंडी में कुल 91,657 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसमें से खरीद एजेंसी डीएफएसई की ओर से 46,097 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 8,931 क्विंटल गेहूं का उठान भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी ने बताया कि गेहूं की खरीद सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार ही की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 12 प्रतिशत तक नमी वाले गेहूं की ही खरीद की जा रही है। इससे अधिक नमी होने पर किसानों को अपनी फसल को पहले धूप में सुखाने के बाद ही मंडी में लाने की सलाह दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की ओर से गेहूं के उठाव के बाद 24 से 72 घंटे के भीतर किसानों को उनकी फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनाजमंडी में पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मंडी में इस समय गेहूं की लोडिंग और उठान का कार्य तेजी से जारी है जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

बाबैन। अनाजमंडी में गेहूं की लोडिंग करते हुए श्रमिक। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें