फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आत्मनिर्भर भारत अभियान यात्रा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। देश को आर्थिक रूप से सशक्त, तकनीकी रूप से सक्षम और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा आत्मनिर्भर भारत अभियान यात्रा का पिहोवा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का चयन केवल एक खरीदारी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी है। स्वदेशी उत्पाद अपनाओ आज एक व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है।
विज्ञापन

अभियान का प्रमुख लक्ष्य स्थानीय उत्पादन क्षमता को बढ़ाना, घरेलू उद्योगों को मजबूती प्रदान करना और नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। देश सदियों से शिल्प, तकनीक, कृषि, हस्तकला और कुटीर उद्योगों की मजबूत परंपराओं वाला देश रहा है। आज भी लाखों छोटे, मध्यम और घरेलू उद्यम स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार कर रहे हैं। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग इन उद्यमों को नई ऊर्जा प्रदान करता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाता है। सरस्वती हेरिटेज के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि स्थानीय उद्योगों के विस्तार से युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें