फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, बिजली गुल

विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मानसून सीजन के चलते शुक्रवार को सुबह बादलों की गरज के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। करीब 11 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं जिले करीब पांच एमएम बारिश होने कई जगह लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल रही।
बारिश के चलते लाडवा रोड, पिपली चौक, मोहन नगर चौक, सेक्टर-17, झांसा रोड, आंबेडकर चौक, पुुराना बाईपास, शांति नगर, दीदार नगर, अमीन रोड, पुराना व नया बस अड्डा के नजदीक व पटियाला बैंक कॉलोनी सहित कई जगह पानी भर गया। दुकानों के आगे भरे पानी को कम करने के लिए दुकानदार शाम तक मशक्कत करते रहे। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

यह बारिश सब्जी की फसलों के लिए अमृत समान है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि बाबैन, लाडवा और शाहाबाद के क्षेत्र में सब्जी की फसल की ज्यादा खेती की जाती है। बेल वाली सब्जियों को इस बारिश से काफी लाभ पहुंचने वाला है। इससे सब्जियों के फूल अच्छे आएंगे और पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है। वहीं रविवार को बारिश होने के 70 प्रतिशत चांस हैं। सोमवार को बारिश होने का 40 प्रतिशत अनुमान है, वहीं मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि बुधवार को फिर से बारिश होने की 30 प्रतिशत संभावना है। इसके अलावा वीरवार को 40, शुक्रवार को 45, शनिवार को 30 और रविवार को बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें