फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विष्णु कॉलोनी में लोगों से बात करती नप की निर्वतमान अध्यक्ष उमा सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर का पॉश एरिया कहे जाने वाली विष्णु कॉलोनी कई समस्याओं से ग्रस्त है। इस का खुलासा उस समय हुआ जब थानेसर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा शाम के समय कॉलोनी वासियों की समस्याओं को देखने और समझने पहुंचीं। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि कि सलारपुर रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण लोग विष्णु कॉलोनी की गलियों से तेज गति से गुजरते हैं। लावारिस कुत्तों और अन्य पशुओं ने तो पूरी कॉलोनी में आतंक ही मचा रखा है।
विज्ञापन

लोगों ने नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष को कॉलोनी के पार्क की दयनीय हालत भी दिखाई। यहां का मुआयना किया तो पार्क में कीचड़ तक देखने को मिला। पार्क में काफी सुविधाएं होने के बावजूद भी सफाई और सुरक्षा न होने से स्थिति खराब बनी हुई है। इसी के गलियों में बने गड्ढे को भी कॉलोनी वासियों ने दिखाया।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को सुनकर उमा ने जहां लोगों को समाधान का आश्वासन दिया, वहीं नगर परिषद के कर्मचारियों से कहा कि वे फील्ड में लोगों की समस्याओं को समझें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी बात करके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर दीपक सिड़ाना, संजय सिड़ाना, गजेंद्र आहूजा, अमृतपाल सिंह, मीनू गोयल, राजेश सिंगला, उमेश बंसल, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें