कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बादल देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम का मिजाज बना रहा। सुबह के समय धूप खिली तो दोपहर को जिले में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। जिससे पूरे दिन उमस भरी गर्मी बनी रही। लोग गर्मी से परेशान नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम 28.2 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे जहां तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है अगले दो तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। बारिश होने से धान की फसल को फायदा मिलेगा, जिससे उसकी पैदावार भी अच्छी होगी साथ ही फसल को बीमारियां होने से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा लोगों को भी उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।