फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का पहला कोहरा, रेंगते रहे वाहन

Wed, 30 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
सीजन का पहला कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीजन के पहले ही कोहरे ने लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी। अलसुबह से ही धर्मनगरी कोहरे की चादर में ढकी रही और यह कोहरा करीब 10 बजे तक छाया रहा। कोहरा इतना गहरा रहा कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। शहर में कई जगह आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें किसी के गंभीर रुप से घायल होने की होने की सूचना नहीं है लेकिन वाहनों को नुकसान जरूर हुआ है।
विज्ञापन


कोहरे से दृश्यता शून्य के बराबर ही रही जिससे यातायात बेहद प्रभावित हुआ तो वहीं शहर भर में बाजार भी देर से खुले। वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण लोग अपने काम धंधों पर भी देरी से पहुंच पाए तो वहीं इसका असर स्कूल, कॉलेजों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी देखने को मिला। कोहरा बढ़ने से तापमान में भी एकाएक ही भारी गिरावट आई। कोहरे के बीच व मौसम का पारा गिरने से लोग अलाव का सहारा लेते भी दिखाई दिए। शहर वासियों को करीब 10 बजे सूरज के दर्शन हुए। कोहरा कम होते ही लोग अपनी छतों पर धूप सेकते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ सकता है। मंगलवार की शाम 5 बजे कोहरा फिर से शुरू हो गया जिससे सड़कों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही कम होना शुरू हो गई थी।

कोहरे के कारण यहां-यहां हुए हादसे
गहरा कोहरा होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपली में दो कारों की टक्कर हो गई। कार चालक को कोहरे में आगे जाती कार नजर नहीं आई, जिसके कारण चालक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही उमरी चौक के पास एक प्राइवेट बस, कार और ट्राली आपस में भीड़ गए। जिसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। तीसरा हादसा पेहोवा रोड पर हुआ जिसमें कोहरे की वजह से दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें बाइक चालकों को हल्की चोटें भी आई।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को होगा फायदा : भाटिया
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेएन भाटिया का कहना है कि कोहरे के चलते ठंड बढ़ी है और इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा। अधिक ठंड होने से सब्जियों को नुकसान हो सकता है, लेकिन जितनी ठंड होगी गेहूं की फसल को उतना ही फायदा होगा। अधिक ठंड होने से गेहूं की उत्पादकता भी असर पड़ेगा जबकि इसकी फूट भी अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें