फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 3 डिग्री पर लुढ़का, ठंडी हवाओं ने किया परेशान

Wed, 18 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
cold season - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की रात और सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। लगातार बढ़ रही ठंड के चलते मंगलवार को भी लोग कंपकंपाते रहे। कड़ाके की ठंड के बीच जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से भी नीचे रहा तो वहीं फसलों पर हल्की बर्फ भी जमी देखी गई। सुबह से सायं तक शीतलहर चलने व ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया तो वहीं इसका असर सार्वजनिक स्थलों व बाजारों पर भी देखा गया।
विज्ञापन


शहर में कहीं भी चहल पहल दिखाई नहीं दी तो मुख्य बाजार सहित सरकारी संस्थानों में भी रौनक गायब रही। बता दें कि करीब दस दिन पहले पूरे जिलेभर में तेज बारिश हुई थी, जिसके कारण आम जीवन बहुत प्रभावित हो गया था, लेकिन उसके बाद भी सर्दी बढ़ने ही लग रही है। खेतों में गेहूं की फसलों पर बर्फ जमने लगी है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ठंड गेहूं की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
   
दो दिन बंद रहेेंगे प्राथमिक स्कूल      
कड़ाके की ठंड के चलते दो दिनों तक जिला के साथ-साथ प्रदेश भर के प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। मौलिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश दिए है। जिसमें सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रखने को कहा गया है। वहीं अब ये स्कूल 20 जनवरी को ही खुलेंगे। उधर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पी कौर का कहना है कि इस संबंध में पत्र मिल चुका है और आगे सभी अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें