नवनीत को सर्वसम्मति से चुना गया हरियाणा युवा अध्यक्ष
- फोटो : Amar Ujala
सैनी समाज भवन में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक हुई। जिसमें नवनीत सैनी को सर्वसम्मति से हरियाणा युवा अध्यक्ष चुना गया। सैनी ने कहा कि कहा कि जल्द ही पूरे हरियाणा के हर जिले में कार्यकारिणी बनाई जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने नवनीत को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि वे समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करेंगे एवं युवाओं को एकजुट कर समाज को एकता का संदेश देंगे।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, बलजीत सिंह, मायाराम, नायब सिंह, सुभाष कसीथल, रणबीर बिंट, रामेश्वर गुढा, राजीव गुढा, मुरारी लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।