फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एटीआर पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी, 4,068 शिकायतें अब भी लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में जन शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार विकास कार्यों से जुड़ी 7,280 शिकायतों में से अब तक केवल 3,212 का ही समाधान हो सका है, जबकि 4,068 शिकायतें अब भी लंबित हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने अब एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नए लघु सचिवालय में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान होने के तुरंत बाद निष्पक्ष और पारदर्शी एटीआर तैयार कर उसे बिना देरी सरकारी पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में चंडीगढ़ से वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें भी अनावश्यक रूप से लंबित रखने के बजाय जांच रिपोर्ट के साथ नियमानुसार निस्तारित कर पोर्टल पर स्थिति अपडेट की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर भी नियमित समीक्षा होती है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन शिविरों में आने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें