फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध की परिस्थितियों का एकजुट होकर करना होगा सामना : नायब सैनी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते मुख
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि नागरिकों को प्रधानमंत्री के आह्वान पर परिस्थितियों से निपटने के लिए एकजुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री की अपील पर हर नागरिक को आगे बढ़ते हुए देशहित में कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कई देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों से अवगत कराया है। सैनी रविवार को भाजपा के स्थानीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश के नागरिकों से सरकार की ओर से जारी की जाने वाली जानकारियों के आधार पर फैसला लेने की अपील करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में सभी प्रकार की स्थिति सामान्य है। सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले केजरीवाल ने खुद और अपने नेताओं को ईमानदार बताया लेकिन अब देश की जनता के सामने पूरा सच आ चुका है।
विज्ञापन

पंजाब में केजरीवाल की सरकार में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहां के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां पर सभी वर्गों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही पहले दिल्ली की जनता की चिंता हटी और अब पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद यहां के लोगों की भी चिंता हट जाएगी।
मुख्यमत्री ने कहा कि कांग्रेस व आप के शासन के समय में आमजन के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं और वे योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। ऐसे में नुकसान जनता का होता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, जिलाध्यक्ष तेजिंद्र गोल्डी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जयभगवान शर्मा डीडी, राहुल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते मुख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें