फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मतदाता कहीं से भी ऑनलाइन भर सकते हैं एन्यूमरेशन फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विशेष गहन प्रशिक्षण में मतदाता स्वयं भी ऑनलाइन प्रक्रिया में हिस्सा लेकर एन्यूमरेशन फार्म भर सकता है। इसके लिए ईसीआई की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है। विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान मृत मतदाताओं के नाम हटाने, दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करने, स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने तथा नए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसडीएम अमन कुमार ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ के प्रशिक्षण शिविर में चर्चा की। कार्यशाला में एडीशन एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ को विशेष गहन प्रशिक्षण कार्य को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रश्नोत्तरी सेशन में सभी प्रश्नों का जवाब भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने कार्य को ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करेंगे। एसआईआर के लिए बीएलओ का प्रशिक्षण लगातार चलेगा।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि 14 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को दो प्रपत्र देंगे, जिन्हें मतदाता द्वारा भरा जाएगा। सभी मतदाता अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ रखें। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा, इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने या अन्य त्रुटियों को समय रहते दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें