फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में दृश्यता हुई कम, कमोदा मोड़ पर भिड़े चार वाहन, बाइक सवार की हालत गंभीर

विज्ञापन
Visibility reduced in mist, four vehicles collided at Kamoda turn, condition of bike rider critical - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धुंध से कम हुई दृश्यता वीरवार को हादसे का कारण बन गई। पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर कमोदा मोड़ के समीप एक के बाद एक करके चार वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दैवयोग से अन्य लोगों को मामूली चोंटें आईं। हादसा सुबह आठ बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन

धुंध के कारण वीरवार सुबह पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर कमोदा मोड़ के समीप ट्रक, बोलेरो, बाइक व रोडवेज की बस आपस में टकरा गए। दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में बाइक चालक को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
इस दुर्घटना अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, भिड़ंत के बाद ट्रक बेकाबू होकर खदानों में उतरकर पेड़ से टकरा गया तथा बोलेरो भी नीचे खदानों में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज्योतिसर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत व बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर साइड में किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे बोलेरो पिहोवा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पिहोवा की ओर से एक ट्रक कुरुक्षेत्र आ रहा था। जैसे ही बोलेरो चालक आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने लगा तो धुंध के कारण सामने आ रहे ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। इसी दौरान बाइक चालक ने ब्रेक लगाया तभी रोडवेज की बस जो हिसार से पौंटा साहिब जा रही थी, ने बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। इससे ट्रक बेकाबू होकर खदानों में उतर गया और पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक गुरदेव (30) वासी कमोदा बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना में किसी और के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो व ट्रक चालक को निकाला बाहर
ट्रक व बोलेरो की टक्कर में बोलेरो चालक गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया। हालांकि उसे मामूली चोटें ही आई हैं, मगर उसे निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से बोलेरो चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बोलेरो चालक ने बाहर निकल कर भगवान का शुक्रिया किया।
दूसरी बस से भेजा यात्रियों को
बस के परिचालक सुरेंद्र जांगड़ा ने बताया उनकी बस हिसार से पोंटा साहिब की ओर जा रही थी। अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक मार दिए, जिससे बस ट्रक के साथ जा टकराई। गनीमत रहेगी इसमें किसी यात्री को चोट नहीं आई। बाद में यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया।
अभी नहीं दर्ज हुआ मामला
ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी राम स्नेही ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को कमोदा वासी गुरदेव के घायल होने की सूचना मिली है। बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें