फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व हिंदू परिषद की खंड महिला इकाई गठित

Sat, 22 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। नवनिर्वाचित टीम के साथ विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राजेंद्र सैनी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर नगर प्रखंड स्तर पर मातृ शक्ति विभाग की नई टीम का गठन किया गया। नवगठित मातृ शक्ति टीम में गीता आनंद को मंडल अध्यक्ष तथा पूनम खुराना को नगर मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि जिला मंत्री राजेंद्र सैनी ने नवगठित महिला टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति विभाग संगठन की रीढ़ है और नई टीम हिंदू समाज की सेवा, संस्कृति संरक्षण तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गीता आनंद ने कहा कि उनकी पूरी टीम मिलकर संगठन के उद्देश्यों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।बैठक में प्रमुख उपस्थित लोगों में जिला विशेष संपर्क प्रमुख कली राम, बजरंग दल जिला संयोजक रोहतास, लाडवा नगर प्रखंड पालक सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदीप सहगल तथा सत्य प्रकाश शामिल रहे। वहीं इस दौरान सिमी कोहली, सिमी पाहुजा, इंदु किंगर, नीलम, सीमा शर्मा, निधि कंसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा। नवनिर्वाचित टीम के साथ विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राजेंद्र सैनी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें