फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्राम कुमार मीणा होंगे नए जिला उपायुक्त

विज्ञापन
नवनियुक्त उपायुक्त विश्राम कुमार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस कड़ी में विश्राम कुमार मीणा को नूह से स्थानांतरित कर कुरुक्षेत्र का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले नूह जिले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे और अब कुरुक्षेत्र जिले की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


जिले में कार्यरत उपायुक्त नेहा सिंह की लंबी छुट्टी जाने के बाद यह पद अतिरिक्त उपायुक्त आईएएस महावीर प्रसाद संभाल रहे थे। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव प्रशासनिक सुचारू और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विश्राम मीणा एक कर्मठ और अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं और नूह में अपने कार्यकाल के दौरान विकासात्मक व प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। अब उनसे कुरुक्षेत्र में भी सुशासन और जनसेवा की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें