कुरुक्षेत्र। हवन में आहुति डालते विशाल सहित अन्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। दयानंद सेवा सदन आर्यसमाज कुरुक्षेत्र में चढूनी जट्टान गांव के मुस्लिम परिवार से विशाल सुपुत्र सुरजीत ने मुस्लिम मत छोड़कर वैदिक सनातन धर्म में घर वापसी की और आर्यसमाज कुरुक्षेत्र में यज्ञ करके विशाल आर्य के नाम से यज्ञोपवीत धारण किया।
विशाल आर्य ने कहा कि हमारे पूर्वज किन्हीं कारणों से परिस्थितिवश अपना सनातन वैदिक हिंदू धर्म छोड़कर मुसलमान हो गए थे। आज पुन: मैं अपने परिवार के साथ वैदिक धर्म को अपना रहा हूं। भगवान राम व भगवान कृष्ण को अपने आदर्श पूर्वज मान रहा हूं और गौरवान्वित अनुभव कर रहा रहा हूं। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष विशाल दीपक आर्य, महेंद्र भाल शर्मा, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वेद प्रचारक जयपाल आर्य, मोहनलाल शास्त्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।