फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां भद्रकाली मंदिर में षष्ठी पर मां कात्यायनी की पूजा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवरात्र पर्व की भक्ति धारा में डूबा मां भद्रकाली शक्तिपीठ रविवार को मां कात्यायनी की आराधना से गुंजायमान रहा। षष्ठी तिथि पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि कात्यायन के घर पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा। शिक्षा प्राप्ति की इच्छा रखने वाले भक्तों को विशेष रूप से मां कात्यायनी की उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन

सुबह मुख्य भवन में मंगला आरती का आयोजन राकेश कुमार की ओर से किया गया। षोडशोपचार पूजा में मां को अति प्रिय शहद, लाल गुलाब और कमल के फूल अर्पित किए गए। मां भद्रकाली को इलायची व रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। प्रतिदिन की तरह मंदिर में नवरात्र व्रत भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में प्रातः 10 बजे राकेश कुमार, दोपहर 12 बजे इंदु वधवा और दो बजे मुख्य यजमान विपुल कुमार गुप्ता रहे। इसी क्रम में नवरात्रि अन्नपूर्णा भंडारा रवि कुमार, सुभाष कोड़ा व विपुल गुप्ता की ओर से संपन्न किया गया। शाम चार बजे भजन संध्या में सचिन मदान एंड पार्टी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि डॉ. पवन बंसल उपस्थित रहे। उन्होंने कन्या श्लोका पंडित पूजन कर महाआरती में भाग लिया। मंदिर परिसर जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर डॉ. एमके मौदगिल, डॉ. संजय शर्मा, सुनील वर्मा, ऋषि तोमर, निकुंज शर्मा सहित अन्य सेवक व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

सप्तमी हवन और दुर्गाष्टमी जागरण की तैयारियां
मंदिर में 29 सितंबर सप्तमी को प्रातः 10 बजे से इच्छापूर्ति हवन का आयोजन होगा। पीठाध्यक्ष ने भक्तों से निवेदन किया कि वे हवन में प्रत्यक्ष या ऑनलाइन अवश्य सम्मिलित हों। मंदिर आयोजक मंडल ने 30 सितंबर को होने वाले श्री दुर्गाष्टमी जागरण की तैयारियों के लिए रविवार को अंतिम बैठक की। महाआरती लॉन्चिंग के लिए 1100 भक्तों की आरती, बुकलेट व प्रसाद वितरण की ड्यूटी लगाई गई। अष्टकाली झांकियों की रिहर्सल भी की गई। भक्तों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पास भी वितरित किए गए।

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें