फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्वार्टर फाइनल से पहले डेंगू से हारी विंका, घर लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोहतक में चल रही चार दिवसीय हरियाणा राज्य महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की चुनौती समाप्त हो गई। इस प्रतियोगिता में विंका को डेंगू ने हरा दिया। मुक्केबाज विंका की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे कोच ने वापस बुला लिया। मंगलवार को विंका को क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेलना था।
विज्ञापन

मनोज बॉक्सिंग अकादमी के संचालक एवं कोच राजेश कुमार ने बताया कि 57 किलो भार वर्ग में विंका का पहला मुकाबला करनाल की सीमा के साथ हुआ था। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विंका ने सीमा को 5-0 के बड़े अंतर हराया था। इस जीत के साथ विंका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली थी। मंगलवार को उसन अपना मुकाबला खेलना था, मगर उससे पहले विंका की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस कारण विंका को वापस बुलाना पड़ा। उनको विंका से स्वर्ण पदक की आस थी।
कोच ने बताया कि मंगलवार को वंशिका का पहला मुकाबला हुआ, जिसमें वंशिका को हार का सामना करना पड़ा। वंशिका को हिसार की रवीना ने 5-0 के अंतर से हरा दिया और वंशिका प्रतियोगिता से बाहर हो गई। प्रतियोगिता में उनके दो खिलाड़ी विंका और वंशिका का चयन हुआ था। डेंगू और एक हार से प्रतियोगिता में उनकी चुनौती खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें