कुरुक्षेत्र। हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना करती जिला परियोजना संयोजक संतोष शर्मा। संव
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से छह पीएमश्री स्कूलों से 58 विद्यार्थी और दो अनुरक्षण शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक एवं रेगिस्तानी प्रकृति अध्ययन कार्यक्रम के रवाना किया। जिला परियोजना संयोजक संतोष शर्मा ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जोकि 11 नवंबर तक सैम जैसलमेर (राजस्थान) जाएगी। शिविर में बच्चे रेगिस्तान ट्रैकिंग, संस्कृति का अध्ययन, कैंप फायर, रिपोर्ट लेखन सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेंगे। रेगिस्तान सफारी और जीप सफारी शिविर का आकर्षण का केंद्र रहेगा।
शिविर का सारा खर्च हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा वहन किया जाएगा। संतोष शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे बच्चे प्रकृति को नजदीक से जान पाएंगे। शिविर में 10वीं से 12वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थी ही भाग ले पाते हैं। जिला कोआर्डिनेटर सहायक परियोजना संयोजक राजेश भारद्वाज ने बताया कि शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरींडवा सहित अन्य चार पीएमश्री स्कूलों से 10-10 बच्चों का चयन किया गया है।