पिहोवा। गांव बीबीपुर कलां में चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सांसद नवीन जिंदल के नाम एक ज्ञापन जिंदल हाउस के अधिकारी धर्मवीर सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने जिंदल हाउस में कार्यरत बीबीपुर कला गांव के दो कर्मचारियों को जिंदल हाउस से हटाने और उनके परिजनों पर गांव में सांसद जिंदल के प्रभाव का दुरुपयोग करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा विभिन्न विवादों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। चेतावनी दी गई है कि यदि 25 जून तक संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर हटाया नहीं गया तो गांववासी जिंदल हाउस के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने ज्ञापन में दावा किया कि पंचायत भूमि, लोगों की निजी संपत्तियों, सार्वजनिक रास्तों तथा खेतों की ओर जाने वाले मार्गों पर कब्जों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहे हैं। संवाद