कुरुक्षेत्र। जनकल्याण शिविर के दौरान चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्षा डाॅ. अर्चना गुप्ता। स्
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे हर नागरिक को गर्व महसूस हो रहा है। यह कहना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता का। वे शुक्रवार को पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकारी नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनकल्याण शिविर में बोल रही थी। प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ प्रशासन के डीएफएससी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, बागवानी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, वीटा, कृषि एवं कल्याण विभाग, बिजली विभाग, आयुष, जिला समाज कल्याण विभाग और क्रिड की योजनाओं की जानकारी ली।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली थी, तब उन्होंने देशवासियों से आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने का संकल्प लिया था। पिछले 12 वर्षों में इन सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनका परिणाम आज पूरे देश के सामने है।