फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला, बीईओ को बनाया बंधक

Fri, 26 Feb 2016 01:45 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा खंड के गांव गुढ़ा के राजकीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा के स्कूल के अध्यापक द्वारा उत्पीड़न के मामले में वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित छात्रा के गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। लोगों ने स्कूल स्टाफ को  भ बंधक बना लिया।
विज्ञापन

 मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बीईओ को भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। लोगों ने उन्हें भी बंधक बना कर बैठा लिया। इधर छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  एक दिन पहले राजकीय विद्यालय की छात्रा ने शिक्षक के उत्पीड़न और घर में घुसकर हमला करने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। छात्रा को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले को ग्रामीणों ने गंभीरता से लिया और परिजनों के साथ मिलकर स्कूल में जमकर हंगामा किया। खास बात यह है कि गांव गुढ़ा की पंचायत और यहां के ग्रामीणों ने भी छात्रा के गांव वालों का साथ दिया और स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया। गांव गुढ़ा के सरपंच मुकेश कुमार, पूर्व सरपंच कंवरपाल व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पंहुच गए।
 नाराज लोगों की स्कूल स्टाफ के साथ कहासुनी भी हुई। इसके बाद लोगों ने गेट पर ताला जड़ दिया और स्टाफ को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक सुधीर बजाज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

बीईओ को बनाया बंधक  स्कूल में हंगामे और स्टाफ को बंधक बनाने की सूचना बीईओ रामेश्वर सैनी को लगी। वे भी पूर्व कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी बलवंत सिंह के साथ स्कूल पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको भी घेर लिया। लोगों ने स्कूल में महिला अध्यापक नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि महिला अध्यापक नहीं होने के कारण यहां आए दिन छात्राओं के उत्पीड़न जैसी घटनाएं होती है। बीईओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जानकारी ली। नाराज लोगों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। 
यह था मामला  पीड़िता के गांव के नजीर अहमद, शमशाद, गुलशेर ने बताया कि स्कूल अध्यापक के डर से छात्रा दो दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। बुधवार को करीब ढाई बजे अध्यापक सुधीर बजाज अपने दो साथियों के साथ नशे में धुत होकर पीड़िता के घर पहुंचा और पहली मंजिल पर मौजूद छात्रा को घसीटता और गाली गलौज करता नीचे लाया। इस दौरान छात्रा की चाची ने छात्रा को छुड़ाने की कोशिश की जिसपर अध्यापक व उसके साथियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और अध्यापक व उसके साथियों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी और लाडवा पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बदनामी के डर से छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। 
स्कूल में पहले भी हो चुकी है छेड़छाड़   गांव के नरेश कुमार पंच, जगदीश प्रजापत, बलबीर पंच, रविंद्र बाल्मिकी, दिनेश कुमार, मीना देवी, उषा, अनिता, गुरजीतो, सुरजीत, तरसेम देवी, सुदेश रानी, कर्मों देवी आदी लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल में लंबे समय से कोई भी महिला अध्यापिका नहीं है। इसी कारण यहां छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि वे महिला शिक्षिका की नियुक्ति की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, विधायक, खंड शिक्षा अधिकारी तक मिल चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। 
महिला शिक्षिका नहीं होने का फायदा अध्यापक उठाते रहे हैं। लोगों का आरोप था कि पहले भी एक छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ की जा चुकी है। लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि महिला शिक्षिका की नियुक्ति की जाए या फिर स्कूल बंद किया जाए। आश्वासन मिलने के बाद ही लोगों ने बंधकों को छोड़ा और स्कूल गेट पर जड़ा ताला खोला। 

मामले की रिर्पोट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे:बीईओखंड शिक्षा अधिकारी रामेश्वर सैनी ने बताया कि आरोपी शिक्षक सुधीर बजाज स्कूल के रिकार्ड के मुताबिक बुधवार सुबह 11 बजे अपना फोन बिल जमा कराने  गया था।
 उसके बाद उन्हें समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार से ही मामले का पता चला। उन्होंने कहा कि वैसे तो मामला पुलिस के पास है, लेकिन वे भी मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन

मामला दर्ज लाडवा थाना प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि दुगारी गांव के लोगों ने एक शिक्षक सहित तीन लोगों को पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा था। 
उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की के बयान पर एक शिक्षक सहित तीन के खिलाफ छेड़छाड़ करने व जबरन मुंह में जहर डालकर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें