फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कम निकलने पर ग्रामीणों ने एजेंसी कर्मियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। सावधान, अगर आप गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलिंडर खरीद रहे है तो उसके वजन की जांच जरूर कर ले, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। सोमवार को पिहोवा में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें ग्रामीणों ने सिलिंडर से गैस चोरी पकड़ी ली और कर्मियों को बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। वहीं नापतौल विभाग के एसीएलएम ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
एजेंसी का कैंटर गांव बाखली खुर्द प्लाट नंबर-4 में सिलिंडर की होम डिलीवरी देने गया था। यहां होम डिलीवरी देने के दौरान एक उपभोक्ता ने सिलिंडर के वजन की जांच की तो उसमें दो किलो गैस कम मिली। शक होने पर दूसरे सिलिंडर के वजन की जांच की तो उसमें भी करीब दो किलो गैस कम पाई गई। इसके बाद वहां मौजूद अन्य उपभोक्ता भी सतर्क हो गए और उन्होंने भी सिलिंडर के वजन की जांच की तो उनके सिलिंडर में भी दो से चार किलो तक गैस कम पाई गई। सि पर लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में एनाउंसमेंट कराकर सिलिंडर लेकर गए अन्य उपभोक्ताओं को भी मौके पर बुला लिया। अपने हाथ हुई इस धोखाधड़ी से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने एजेंसी कर्मियों को कैंटर सहित बंधक बनाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक एजेंसी के कर्मियों को बंधक बनाकर रखा और एजेंसी संचालक के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

गांव के निवर्तमान सरपंच देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को उनके गांव में एजेंसी की गाड़ी सिलिंडर की डिलीवरी देने आती है। डिलीवरी लेने के समय किसी उपभोक्ता ने सिलिंडर के वजन की जांच की तो गैस कम पाई गई। तब शक होने पर गाड़ी में पड़े 30-40 सिलिंडरों के वजन की जांच गई। सभी सिलिंडर में दो किलो से चार किलो तक गैस कम पाई गई। कमलेश कौर ने बताया कि पहले कभी भी किसी ने सिलिंडर की जांच नहीं की थी। आज जब जांच की गई तो गैस कम मिली। मात्र 15 दिन में ही उनके सिलिंडर की गैस खत्म हो जाती है। ग्रामीणोें मांग है कि एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मामले को लेकर एजेंसी संचालक राहुल बंसल ने बताया कि कैंटर प्लांट से उनके पास आया था। उन्होंने बिना जांच किए ही कैंटर को डिलीवरी के लिए भेज दिया था। 16 सिलिंडर में गैस कम जरूर मिली है। इस मामले की जांच करेंगे। उधर, नापतौल विभाग के एसीएलएम विपिन शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है। जांच में 15 सिलिंडर में गैस कम पाई गई है। उनके पास अभी रिपोर्ट नहीं है। एजेंसी संचालक का चालान किया जाएगा, जिसमें डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

गांव में करीब 400 घर
निवर्तमान सरपंच देवेंद्र कुमार ने बताया कि बाखली खुर्द के आसपास करीब 400 घर है। तकरीबन सभी के पास उक्त गैस एजेंसी के कनेक्शन है। वहीं सेंसन पेपर इंडस्ट्री में सैकड़ों प्रवासी मजदूर काम करते है। सभी के पास सिलिंडर है। ऐसे में एजेंसी सभी उपभोक्ताओं को चपत लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें