फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्राम प्रहरी नशे में संलिप्त युवाओं की सूची करेंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी में पुलिस उप-अधीक्षक लाडवा रणधीर सिंह ने नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि सभी ग्राम प्रहरी व उनके सहायकों को गांव व वार्ड में जाकर नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंटों को सहयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों से संपर्क कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन

बताया कि अगर कोई युवा नशे के धंधे या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, तो उसे चिह्नित करके उनकी सूची तैयार करे। जिला पुलिस युवाओं पर पैनी नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को पथभ्रष्ट होने से रोकना है। युवाओं को नशे से दूर रखना व शिकंजा कसने के लिए प्रत्येक थाने के इलाके में ग्राम प्रहरियों को तैनात किया गया है। यह ग्राम प्रहरी अपने-अपने इलाके में गैरकानूनी तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त युवाओं को चिह्नित कर उनकी सूची बना रहे हैं। नशे में संलिप्त लोगों व विशेष रूप से युवाओं की काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें