फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गांव थाना से होगा विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ

Thu, 30 Nov 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार किया जाएगा। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से समाज के अंतिम व्यक्ति से फीडबैक ली जा रही है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर साझे प्रयास करने होंगे और विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा को सफल बनाना होगा। ये विचार उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बुधवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में व्यक्त किए । वे यहां भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों व गणमान्य लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 30 नवंबर को पिहोवा के गांव थाना में सुबह 10 बजे हरियाणा के मुद्रण एवं लेखन राज्यमंत्री संदीप सिंह विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी तरह 30 नवंबर को ही दोपहर 2 बजे थानेसर के गांव प्रतापगढ़ में विधायक सुभाष सुधा थानेसर ब्लॉक के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले ग्रामीण क्षेत्र के नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद अशोक कुमार मुंजाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। वहीं नोडल अधिकारी एवं एडीसी अखिल पिलानी ने विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा के आगामी 10 दिन के शेड्यूल के बारे में बताया। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प के लिए हरियाणा में 30 नवंबर से 26 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान ने कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता और नेता सेवक बनकर काम करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा घुमंतू जनजाति बोर्ड के उपाध्यक्ष जय सिंह पाल ने भी यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें