फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बदला मौसम का मिजाज, छाया कोहरा

Thu, 30 Nov 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया, जिसके चलते सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे तापमान में कमी आई और ठंड का अहसास अधिक होने लगा। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिसके कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्दी अधिक होने के चलते लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

वहीं सूर्य निकलने के बाद ठंड का असर कुछ कम होने लगा, तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पिछले दो दिनों तक बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के चलते सर्द हवाओं ने ठंड को और अधिक बढ़ाने का काम किया, लेकिन बुधवार अल सुबह सूर्य निकलते ही धूप खिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे और सर्दी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन होने के चलते अब सुबह और शाम के समय में अधिक ठंड का असर होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कमी आने और तेज सर्द हवा चलने के कारण आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर और अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का असर भी धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें