फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूं-धूंकर जलेगा रावण, तैयारी पूरी

विज्ञापन
vijay Dashhara - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्राह्मण संगठनों के विरोध के बावजूद दशहरे पर रावण दहन आज धूमधाम से विजयादशमी पर आयोजित मेले में होगा। इधर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है, ताकि रावण दहन कार्यक्रमों के आयोजकों और इस तरह के आयोजन पर विराम लगाने का अल्टीमेटम दे चुके संगठनों में टकराव के हालात पैदा न हो। बहरहाल जिले में नवरात्र के भव्य समापन के साथ विजयदशमी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजयदशमी पर लगने वाले मेले और रावण दहन कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा बलों की तैनाती है। मेले में गड़बड़ी फैलाने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस के पुरुष एवं महिला कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। वहीं हरियाणा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान का कहना है कि 29 सितंबर को प्रदेशभर के ब्राह्मण संगठन ने हरियाणा धर्मशाला एवं छात्रावास में जो प्रस्ताव पारित किये थे, उनमें से एक रावण दहन के कार्यक्रमों पर रोक का भी प्रस्ताव पारित किया गया था। सभा उस पर अटल है और इसके तहत विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान रावण दहन का विरोध भी होगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दशहरे मेले के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर 100 से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। यहां बता दें कि 2018 के रावण दहन कार्यक्रम से एक दिन पहले कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में तैयार किये जा रहे रावण-मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों में आग लगा दी गई थी। तब यह मामला काफी तूल पकड़ गया था और इस घटना को अंजाम देने वाले दर्जनों युवकों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये थे। इसी वजह से इस साल यह पुतले गुप्त रूप से तैयार किये जा रहे हैं।
सुधा होंगे मुख्यातिथि,अरोड़ा करेंगे अध्यक्षता
दशहरा कमेटी के महासचिव फतेहचंद गांधी ने बताया कि इस बार थीम पार्क में 60 फुट रावण, 55 फुट मेघनाथ, 55 फुट कुंभकरण का पुतला दहन किया जाएगा। इन पुतलों का निर्माण सहारनपुर से आए कारीगर शमां खान, फरमान खान, कामिल खान व सादिक खान द्वारा गुप्त स्थान पर किया जा रहा है। दशहरा उत्सव के दौरान कई प्रकार की झांकियां थीम पार्क में निकाली जाएंगी। आतिशबाजी का नजारा देखने लायक होगा। कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दशहरा उत्सव के लिए कई प्रकार की कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें