फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ठगों ने उपभोक्ता के खाते निकाले 266354 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठगों ने एक बैंक उपभोक्ता के खाते से दो लाख 66 हजार 354 रुपये की राशि निकाल ली। ठगों ने 25 दिन के अंदर यह रकम निकाली है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने कहीं भी अपना एटीएम कार्ड इस्तेमाल नहीं किया है और न उसने खुद यह रकम निकाली है।
विज्ञापन

विजय यादव वासी मुरली जिला दरभंगा (बिहार) ने लाडवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लाडवा के एक दुकान पर बतौर पल्लेदार की ठेकेदारी का कार्य करता है। उसका लाडवा के बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उसके खाते से एक अक्टूबर को 20 हजार रुपये, दो अक्तूबर को 10 हजार रुपये, 10 अक्तूबर को 30 हजार 70 रुपये, 13 अक्तूबर को 30 हजार 70 रुपये, 14 अक्तूबर को 40 हजार 94 रुपये, 15 अक्तूबर को 20 हजार 47 रुपये, 22 अक्तूबर को 50 हजार रुपये, 24 अक्तूबर को 16 हजार रुपये व 25 अक्तूबर को 50 हजार 70 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से निकाल लिए है। यह राशि कुल दो लाख 66 हजार 354 रुपये है, जबकि उसने अपने खाते से कोई राशि नहीं निकाली और न ही उसने कहीं पर एटीएम कार्ड का प्रयोग किया है। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उसके खाते से किस माध्यम से यह राशि निकाली गई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें