फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने लॉन्च की रत्नावली टी-शर्ट

Tue, 28 Oct 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में रत्नावली टी-शर्ट का  लोकार्पण करते कुलपति सोमनाथ सचदेवा व अन्य। विज्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में रत्नावली टी-शर्ट लॉन्च की। यह टी-शर्ट 28 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि रत्नावली हरियाणा की लोक संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता का जीवंत प्रतीक है। यह टी-शर्ट विश्वविद्यालय के छात्रों में उत्साह, एकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना को और प्रबल करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव युवाओं की प्रतिभा और सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
टी-शर्ट के डिजाइन में रत्नावली की पहचान का प्रतीक लोगो खूबसूरती से उकेरा गया है। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र पाल, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता व अन्य माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें